
सरकार और विधायक के चलते भूखे पेट सोने को विवश पाकुड़ के गरीब जनता- पूर्व विधायक अकील अख्तर
जेएमएम पूर्व विधायक अकील अख्तर ने भरी हुंकार, कहा..... सरकार और विधायक के चलते भूखे पेट सोने को विवश पाकुड़ के गरीब जनता
क्षेत्र की समस्या से विधायक को कोई मतलब नहीं : अकील
पाकुड़ के जनता कांग्रेस विधायक को भी मिशन 2019 में सिखाएगी सबक
झामुमो के केंद्रीय सचिव और पाकुड़ के पूर्व विधायक ने कहाँ की भाजपा के केंद्र एवं राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ जाति धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजापा को क्षेत्र और जनता की विकास से कोई मतलब नहीं। मतलब है तो सिर्फ जाति धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़वाने का। राज्य के आम आदमी अब अच्छी तरह समझ चुकी है। मिशन 2019 में झारखंड के जनता भाजपा को नकार देगी और जेएमएम की झंडा बुलंद होगा।
उक्त बातें पाकुड़ विधानसभा के पूर्व जेएमएम विधायक अकील अख्तर ने कहीं। उन्होंने ईलामी पंचायत में जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा रघुवर सरकार गरीब विरोधी सरकार है। ये सिर्फ अपने कार्यकाल में झारखंड को लूटने का काम किया। राज्य में पर्याप्त मात्रा में खनिज संपदा रहने के बावजूद बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार आदि नदारत है। मंच संचालन जेएमएम के कद्दावर नेता शाहीन परवेज कर रहे थे। मौके पर दर्जनों कांग्रेसी ने जेएमएम का दामन थामा।
जनता की समस्या से विधायक को कोई मतलब नहीं : अकील
पूर्व जेएमएम विधायक अकील अख्तर ने पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा पाकुड़ के गरीब रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसकी जिम्मेदार सरकार के साथ साथ स्थानीय विधायक भी है। यहां पर्याप्त मात्रा में पत्थर खदान तथा क्रशर रहने के बावजूद गरीब भूखे पेट सो रहे हैं। बिजली की समस्या चरम पर है। बिजली नही रहने से ना केवल आमजन परेशान है बल्कि छोटे-मोटे कारोबार भी प्रभावित है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पाकुड़ विधायक सिर्फ अपना झोला भरने में व्यस्त है। जनता से उन्हें कोई मतलब नहीं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकुड़ विधायक की नाकामी खुलकर सामने आ रही है। पाकुड़ के जनता कांग्रेस विधायक को भी मिशन 2019 में सबक सिखाएगी।इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक तारानगर के मुखिया अफजल हुसैन इलामी के पूर्व मुखिया अब्दुस समद युवा प्रखंड अध्यक्ष मो माफिजुर रहमान प्रखंड उपाध्यक्ष सरीफ सेख युवा प्रखंड उपाध्यक्ष अताउर रहमान मास्टर अमीन महबूब आलम हबीबुर रहमान उर्फ बबलू नासिर सेख यूनुस सेख रफ़ीक़ सेख असराफुल सेख जलालुद्दीन सेख ओर सैकड़ो की संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "सरकार और विधायक के चलते भूखे पेट सोने को विवश पाकुड़ के गरीब जनता- पूर्व विधायक अकील अख्तर"
एक टिप्पणी भेजें