
झारखंड में बदला मौसम का रुख, संथाल परगना में चली तेज हवा, हल्की बूंदाबांदी भी हुई
झारखंड में बदला मौसम का रुख, संथाल परगना में चली तेज हवा, हल्की बूंदाबांदी भी हुई
झारखंड के मौसम में शुक्रवार को बदलाव देखा गया। बिहार और संथाल परगना में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इधर,राजधानी रांची में भी शनिवार को मौसम में बदलाव होने का अनुमान किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार,31 मार्च से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे,जिसकी वजह से बारिश के आसार बने हुए हैं।
अपर एयर सर्कुलेशन बन रहा:-
शुक्रवार को आसमान साफ है। वहीं,शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी का एक अपर एयर सर्कुलेशन बन रहा है,जिस वजह से मौसम में बदलाव होगा।
इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्सा देवघर,धनबाद, दुमका,गिरिडीह,गोड्डा,जामताड़ा व साहेबगंज और दक्षिण-पूर्वी हिस्सा में पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
0 Response to "झारखंड में बदला मौसम का रुख, संथाल परगना में चली तेज हवा, हल्की बूंदाबांदी भी हुई"
एक टिप्पणी भेजें