-->
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोलिंग स्टेशन जाकर वोट डाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोलिंग स्टेशन जाकर वोट डाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोलिंग स्टेशन जाकर वोट डाला

उत्तर प्रदेश की दो और बिहार की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। यूपी का गोरखपुर सीट योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से खाली हुई थी, वहीं फूलपुर सीट का प्रतिनिधित्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य किया करते थे। राज्य की योगी सरकार के लिए यूपी की इन दोनों सीटों पर उपचुनाव साख की लड़ाई के रूप देखी जा रही है वहीं सपा उम्मीदवार को बसपा की तरफ समर्थन की घोषणा ने बीजेपी के लिए थोड़ी मुश्किल जरूर बढ़ा दी है। उधर बात करें अगर बिहार की, तो यहां आज अररिया लोकसभा सीट के अलावा दो विधानसभा सीटों जहानाबाद और भभुआ में भी आज वोटिंग हो रही है। राज्य में नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद बदले समीकरण के बीच यह पहला चुनाव होगा। ऐसे में इसे नीतीश के फैसले पर जनता की मुहर के रूप में भी देखा जा रहा है।

0 Response to "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोलिंग स्टेशन जाकर वोट डाला"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4