
महिला का शव सरेह में मिलने से लोगो में सनसनी
शनिवार, 3 मार्च 2018
Comment
विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
थाना क्षेत्र के मैनाटाड गांव के पश्चिम सरेह में शुक्रवार के सुबह एक विधवा महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृत महिला की पहचान मैनाटाड़ के मुस्मात लालमुनी देवी के रूप में की गयी। लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची मैनाटाड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बेतिया भेज दिया। वहीं मृत महिला के पुत्र सूरज कुमार ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार की शाम को भुजा भुजाने के लिए मेरी माँ घर से निकली थी। जो देर तक नहीं लौटी। शुक्रवार के सुबह लोगों ने सूचना दिया कि एक महिला का शव सरेह में पड़ा है। जाकर देखे तो शव मेरी माँ का था। मेरी माँ की मृत्यु मिर्गी बिमारी के कारण हुई है। मैनाटाड़ थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है।
0 Response to "महिला का शव सरेह में मिलने से लोगो में सनसनी"
एक टिप्पणी भेजें