-->
देवघर में 'मोमेंटम झारखंड' शुरू, 146 कंपनियों के साथ 2,712 करोड़ के एमओयू होंगे

देवघर में 'मोमेंटम झारखंड' शुरू, 146 कंपनियों के साथ 2,712 करोड़ के एमओयू होंगे

देवघर के कुमैठा स्टेडियम में मोमेंटम झारखंड चतुर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में 146 कंपनियों के साथ 2,712 करोड़ रुपए के निवेश के एमओयू होंगे। मुख्यमंत्री की अगवानी कृषि मंत्री रणधीर सिंह, श्रम मंत्री राज पलिवार, देवघर विधायक नारायण दास ने की।  

इस मौके पर  स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, आदिवासी कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, धनबाद सांसद पीएन सिंह, अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अन्य अधिकारियों में सुनील वर्णवाल, डीसी राहुल कुमार भी मौजूद हैं।

चतुर्थ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10,600 लोगों को रोजगार के अवसर की बुनियाद रखी जाएगी। डीसी के अनुसार संताल परगना प्रमण्डल के सभी छह जिले दुमका, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा के अलावा गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और निवेशक भाग ले रहे हैं।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4