-->
 इस एक 'वजह' ने मुंबई इंडियंस की जीत को बना दिया आसान

इस एक 'वजह' ने मुंबई इंडियंस की जीत को बना दिया आसान

शनिवार को पुणे में खेले गए आईपीएल 2018 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी। इसी के साथ मुंबई ने अब इस टूर्नामेंट में दो जीत दर्ज कर ली हैं। मुंबई के लिए चेन्नई द्वारा दिया गया 170 रनों का टारगेट आसान नहीं था, लेकिन एक कारण से ये लक्ष्य आसान बन गया। वो कारण है मुंबई की ओपनिंग जोड़ी।

ओपनिंग जोड़ी ने आसान बना दी जीत

मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस ओपनिंग करने उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 70 रनों की पार्टनरशिप की। मुंबई को मैच जीतने के लिए ये जरूरी था कि उन्हें ओपनिंग मजबूत मिले और ठीक ऐसा ही हुआ। सूर्यकुमार और लुइस ने शुरू से ही कोई खराब शॉट नहीं खेला, लेकिन फिर भी समय-समय पर चौके-छक्के लगाते रहे और पहले छह ओवर में 50 रन बना लिए। मुंबई को पहला झटका 10वें ओवर में लगा जब 44 रन बनाकर यादव आउट हुए, लेकिन तब जीत के लिए 100 रन बनाने थे और मुंबई के पास 9 बल्लेबाज बचे थे।  इसके बाद रोहित और लुइस ने मिलकर शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की और मुंबई को आसानी से 170 के लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। खराब फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक के साथ वापसी की और 33 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। वहीं इविन लुइस ने 47 रनों की दमदार पारी खेली।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4