जन आक्रोश रैली: राहुल गांधी बोले-लोया मामले में चुप हैं पीएम मोदी
रविवार, 29 अप्रैल 2018
जनाक्रोश रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि घूस और भ्रष्टाचार के मामलों पर देश के चौकीदार एक शब्द भी नहीं बोले। राहुल ने रैली में कहा, मोदी देश के संस्थानों के कमजोर होने, लोया मामले पर चुप हैं। राहुल ने रैली में पूछा, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चीन यात्रा के दौरान डोकलाम पर एक शब्द भी नहीं कहा, यह कैसे प्रधानमंत्री हैं?

दलितों और महिलाओं पर बढ़ रहे हैं अत्याचार के मामले
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा। 'जन आक्रोश' रैली में सिंह ने कहा, ''मोदी सरकार अपने हर वादे को पूरा करने में विफल रही। चार साल पहले जो वादे किए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए।"
उन्होंने कहा, ''महंगाई बहुत बढ़ गई है। नौजवान नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं। दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। इस पर मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।'' सिंह ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत घट गई लेकिन पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खड़ा होना होगा।
सिंह ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग हजारों करोड़ लेकर भाग गए। इससे बैंक कमजोर हो गए हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, ''चार साल में सरकार ने देश को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया है, उससे सभी दुखी हैं। महिलाएं, नौजवान, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं।'' उन्होंने कहा, ''इस रैली से यह संकल्प लेकर जाना है कि हमे राहुल गांधी के सन्देश को घर घर तक पहुंचाना है।''

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''इस सरकार के कार्यकाल में समाज का तानाबाना छिन्न-भिन्न हो गया है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। इस माहौल को बदलना होगा। यह बदलाव राहुल गांधी के नेतृत्व में ही हो सकता है।''