-->
शर्मनाक, पूर्णिया में दरिंदों ने मूक और बधिर बच्ची से की हैवानियत

शर्मनाक, पूर्णिया में दरिंदों ने मूक और बधिर बच्ची से की हैवानियत

शर्मनाक, पूर्णिया में दरिंदो ने मूक और बधिर बच्ची से हैवानियत की। हैवानियत की ये घटना जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर पश्चिम पंचायत के एक टोले में शुक्रवार देर रात घटी। 12 साल की मूक-बधिर बच्ची जब शौच के लिए घर के पीछे स्थित बाड़ी में गई, तभी घटना को अंजाम दिया गया। 

घर में उस वक्त कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बच्ची की मां मकई का दौनी करने गई हुई थी। पिता दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। मां के घर लौटने पर बच्ची ने रोते हुए इशारे में घटना की जानकारी दी। मूक-बधिर होने की वजह से वह दुष्कर्मी के बारे में बताने में असमर्थ थी। घटना की जानकारी उसी समय पुलिस को दी गयी। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। टिकापट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुष्कर्मी की तलाश में लगी हुई है।

दो महीनों में पांच दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले दर्ज
यह दुष्कर्म की पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी गोरियर में 28 फरवरी की रात में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था जिसमें एक आरोपी को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी घटना 24 मार्च को हुई, जिसमें बरघरिया टोले में रात में एक विवाहिता के घर मे घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। तीसरी घटना छह अप्रैल की है जिसमें सातवीं की छात्रा को तीन मनचले युवकों ने जबरन मकई के खेत मे ले जाने का प्रयास किया था। चौथी घटना आठ अप्रैल की है। इसमें टिकापट्टी धर्मकांटा के पीछे एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। हाल के दिनों में 25 अप्रैल को ही एक दस वर्षीय बच्ची के साथ स्थानीय दुकानदार ने छेड़खानी की थी जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4