
सत्ता और संगठन दोनो के तालमेल से राज्य और देश का विकाश होता है: सांसद
पश्चिमी चंपारण:-सत्ता और संगठन दोनो के तालमेल से राज्य और देश का विकाश होता है: सांसद
विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार
बाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि भाजपा नीति और सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। सत्ता और संगठन एक दूसरे के पर्याय होते हैं। दोनों के तालमेल से ही राज्य और देश का विकास होता है। वे प्रखंड के रामपुर में आयोजित भाजपा की 38 वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की तमाम कार्यकर्ताओं को हम नमन करते हैं। जिन्होंने संगठन के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के निरंतर बढ़ रहे विश्वास और भरोसा की धार को ग्रामीण स्तर पर भी प्रवाहित करने की दिशा में हम सबों को मुस्तैदी से कार्य करना होगा। सासंद ने सभी को नीति, सिद्धांत व अनुशासन पर रहने का संकल्प दिलाया। वही भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पांडेय ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर 1980 तक के कार्यकाल को आज हम सब सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। सभी पार्टी कार्यकर्ता आपसी द्वेष भुलाकर पार्टी हित में काम करें। पार्टी हित में हम काम करेंगे तभी देश का विकास होगा। आप सभी केंद्र व सूबे की सरकार की योजनाओं को लोगों से बताये। और हो रहे विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने पार्टी के संगठन की एकजुटता पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि किसी भी पार्टी के रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। अगर आज भाजपा का परचम पूरे देश में लहर रहा है तो इसका सारा श्रेय भाजपा कार्यकर्ता को जाता हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कोई बड़ा छोटा नहीं है सभी कार्यकर्ता एक समान हैं। आप सभी ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़े। कार्यक्रम का संचालन उत्तरी मंडल भाजपा उपाध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा ने किया। मौके पर नरेंद्र प्रसाद, अशोक सुब्बा, वीरेंद्र पटवारी, कृष्ण चंद्र दास, लक्ष्मी कुशवाहा, विकास जी, ओम प्रकाश जी, मनीष जी, वितन महतो, वासुदेव शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
0 Response to "सत्ता और संगठन दोनो के तालमेल से राज्य और देश का विकाश होता है: सांसद"
एक टिप्पणी भेजें