-->
एम्स में ही रहना चाहते हैं लालू यादव, अस्पताल ने फिट बता दे दी छुट्टी, आज भेजे जाएंगे रांची

एम्स में ही रहना चाहते हैं लालू यादव, अस्पताल ने फिट बता दे दी छुट्टी, आज भेजे जाएंगे रांची

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। इसके लिए एम्स प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। उन्हें आज रांची की अस्पताल में वापस भेजा जा सकता है। 

लालू यादव ने एम्स से उनकी छुट्टी किए जाने को एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत उठाया गया कदम बताया हैवहीं, रांची वापस भेजे जाने के एम्स के फैसले पर उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव ने हैरानी जताई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि एम्स का ये फैसला जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। एम्स में उनका इलाज बेहतर तरीके से चल रहा है। मैं हैरान हूं कि आखिर एम्स की ओर से ये फैसला क्यों लिया गया।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4