
नगर पालिका टैक्सी स्टैंड नीलामी में पक्ष पात रवैये को लेकर जिलाधिकारी से लगायी गुहार
नगर पालिका टैक्सी स्टैंड नीलामी में पक्ष पात रवैये को लेकर जिलाधिकारी से लगायी गुहार
जिलासंवाददाता :- राकेश द्विवेदी
संत कबीर नगर - जनपद के नगर पालिका खलिलाबाद के टैक्सी स्टैंड का नीलामी इस बार खासा सुर्खियो में रहा है जिसका कारण था नीलामी एक करोड़ के उपर तक होने में.
पर इसमे रोचक मोड़ तब आ गया
जब महेंद्र कुमार पुत्र राम चरित्र नें जिलाधिकारी मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देकर E O पर पक्ष पात पूर्ण रुप से ठेका देने की शिकायत की है |
महेंद्र का कहना है की ठेका पहले नीलम सिंह पत्नि अवधेश सिंह को एक करोड़ पाच लाख में मिला था पर समयावधी में पैसा ना जमा करने के कारण ठेका निरस्त कर दिया गया.पुन: ठेका नीलामी सूचना कुछ चुनिन्दा अखबारों में प्रकाशित किया गया जो वर्तमान में प्रमुख अखबारों में नही है
जबकि प्रमुख अखबारों में सूचना प्रकाशित करना न्याय संगत एवं उचित है
और अपने सुत्रो के माध्यम से जब शिकायत करता महेंद्र दोबारा नीलामी बैठक में पहुचा तो उसे E O द्वारा जबरिया बैठक में सम्मलित नही किया गया
शिकायत करता महेंद्र ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है और पुन:नियम के अनुसार नीलमी कराने हेतु अनुरोध किया है
अब देखना है क्या योगी राज में इस गड़बड़झाले से शिकायत करता को न्याय मिलता है या नही
0 Response to "नगर पालिका टैक्सी स्टैंड नीलामी में पक्ष पात रवैये को लेकर जिलाधिकारी से लगायी गुहार"
एक टिप्पणी भेजें