
सफलता का कोई शार्ट कट नही, वह कठिन परिश्र से ही मिलता है
पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवापार की छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त पुष्पा का सम्मान व उपहार में साइकिल भेंट की गई
संतकबीरनगर) बुधवार को पूर्व माध्यमिम विद्यालय शिवपार में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने गोल्ड मैडल पाई छा्त्रा कुमारी पुष्पा के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या चन्द्रकला यादव की तरफ से पुष्पा को सायकिल भेंट की गयी। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री/ जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि सफलता का कोई सार्ट कट नही है, वह कठिन परिश्रम से ही मिलता है। जीवन में जितनी बार गिरो, उतनी बार उठो, सफलता आपके कदम चूमेगी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने कहा कि माता-पिता के बाद गुरु का स्थान सर्वश्रेस्ठ है। एक शिक्षक अपना सम्पूर्ण ज्ञान व अनुभव बच्चों के भविष्य निर्माण में लगा देता है। शिक्षक को गुरु दक्षिणा में कुछ नही चाहिए, बल्कि उसके पढ़ाये हुए शिक्षक सफलता की उचाईयों को छुए, वह इसी में गौरव महसूस करता है। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र शेखर मिश्र ने किया।
इसके पूर्व राजवीर चौधरी,पुष्पा गुप्ता,हिमांशी, ऐश्वर्या, तनीषा, मणि चन्द्र, शिवा गुप्ता,शक्ति राय व रूबी की प्रस्सति पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपहार स्वरूप पेन व डायरी भेंट की। बच्चों ने स्वागत व सरस्वती बन्दना की शानदार प्रस्तुति की।
इस दौरान अशोक कुमार गुप्ता, प्रमोद चौधरी, शिव प्रकाश शर्मा, प्रेम सागर यादव, चन्द्र शेखर मिश्र, सुभद्रा सिंह, पारस नाथ, सैय्यद अली, शोएब अहमद, योगेंद्र राजभर, दुर्गेश श्रीवास्तव, गिरिजानंद यादव, मोहिबुलाह खान, जितेंद कुमार, परवेज अख्तर सहित अन्य उपस्थित रहे।
0 Response to "सफलता का कोई शार्ट कट नही, वह कठिन परिश्र से ही मिलता है"
एक टिप्पणी भेजें