
सिंगर कनिका कपूर पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
रविवार, 29 अप्रैल 2018
सनी लियोनी के सुपरहिट सॉन्ग 'बेबी डॉल' को आवाज देकर फेमस हुई सिंगर कनिका कपूर मुसिबत में फंस गई हैं। इस बॉलीवुड सिंगर के खिलाफ धोखाधड़ी की मुकदमा दर्ज हुआ है। इवेंट मैनेजर मनोज शर्मा ने बन्नादेवी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि कनिका 24 लाख 74 हजार रुपये लेने के बाद भी अलीगढ़ की नुमाइश नाइट में गाने के लिए नहीं आई, जिसके बाद कनिका, उनकी मैनेजर और एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कनिका और उनके मैनेजर के खिलाफ नोएडा बेस्ड एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

क्वार्सी थाना क्षेत्र की निधिवन कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा गेव्रियल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक इवेंट कम्पनी के प्रबंध निदेशक हैं। राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में कनिका कपूर के नाइट शो कराने का अनुबंध प्रशासन ने इसी इवेंट कम्पनी से किया था। यह शो 22 जनवरी को होना था, जिसके लिए कनिका ने 24 लाख 74 हजार की फीस ली थी। इसके अतिरिक्त 18 लाख उनके ठहरने तथा 3 लाख का खर्चा उनके सपोर्टिंग स्टाफ पर भी था।मनोज ने बताया कि इस तरह इवेंट पर कुल 45 लाख 95 हजार का खर्चा आ रहा था। इतना ही नहीं इवेंट के लिए कनिका सहित उनकी मैनेजर श्रद्धा और एजेंट संतोष से कन्फर्मेशन भी दे दिया था। सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी कनिका का इंतजार कर रही थी। लेकिन कनिका नहीं आई। मनोज ये यह भी आरोप लगाया है कि कनिका ने एडवांस में आधा पेमेंट ले लिया था। बता दें कि कनिका समेत उनकी मैनेजर श्रद्धा और एजेंट संतोष मिजगर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।