-->
नहीं रहे देवघर बाबा मंदिर के महंत सरदार पंडा अजीतानंद ओझा

नहीं रहे देवघर बाबा मंदिर के महंत सरदार पंडा अजीतानंद ओझा

देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर के महंत सरदार पंडा सदुपाध्याय अजीतानंद ओझा का निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीबन सात बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। जानकारी के अनुसार, सरदार पंडा अजीतानंद ओझा लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। लो ब्लड प्रेशर की वजह से उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े। उसके बाद उन्हें आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताते चलें कि विश्वप्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ मंदिर में सरदार पंडा की ताजपोशी 46 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पिछले साल ही पांच जुलाई को हुई थी। देवघर कोर्ट ने अजीतानंद ओझा को सरदार पंडा का वास्तविक उत्तराधिकारी घोषित किया था। उसके बाद शुभ मुहूर्त और तिथि देख सरदार पंडा की गद्दी पर अजीतानंद ओझा की धार्मिक और वैदिक रीति-रिवाज के साथ ताजपोशी की गई थी। वर्ष 1970 में तत्कालीन सरदार पंडा सदुपाध्याय भवप्रीतानंद ओझा के देहावसान के बाद से ही उनके वास्तविक उत्तराधिकारी को लेकर विवाद शुरू हो गया था। 46 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मामले में न्यायालय के निर्णय के बाद अजीतानंद ओझा को नया सरदार पंडा बनाया गया था।


सरदार पंडा के देहावसान की सूचना पर पूर्व मंत्री कृष्णानन्द झा, डीसी राहुल कुमार सिन्हा बाबा मंदिर पहुंचे। सरदार पंडा के अंतिम संस्कार के लिए मानसरोवर तट पर परंपरागत स्थल का जायजा पूर्व मंत्री के एन झा, डीसी राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य ने लिया।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4