-->
रामचंद्र केशरी के हत्यारों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार,नहीं तो झारखंड नव निर्माण मोर्चा आंदोलन करने को होगी बाध्य : राहुल कुमार दुबे

रामचंद्र केशरी के हत्यारों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार,नहीं तो झारखंड नव निर्माण मोर्चा आंदोलन करने को होगी बाध्य : राहुल कुमार दुबे

रामचंद्र केशरी के हत्यारों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार,नहीं तो झारखंड नव निर्माण मोर्चा आंदोलन करने को होगी बाध्य : राहुल कुमार दुबे

संवाददाता-विवेक चौबे,

बिश्रामपुर-न रहेगी बांस,न बजेगी बांसुरी।जी हां इस खबर के लिए यह कहावत ठीक स्थान भले ही ले रही हो,किन्तु यह हकीकत है।यह कहावत इस खबर पर प्रकाश अवश्य डाल रहा है।

मैं बात कर रहा हूँ एक सच्चे,ईमानदार,चरित्रवान पत्रकार की,जो बेहद दुखद घटना है।

पत्रकार-रामचंद्र केशरी की की गई हत्या।

झारखंड नव निर्माण मोर्चा के मीडिया प्रभारी-राहुल कुमार दुबे ने कहा कि हॉस्पिटल में हुई मौत से प्रथम दृष्टि में ही यह मामला हत्या जैसा प्रतीत हो रहा है।
पत्रकार -रामचन्द्र केशरी जी किसी न्यूज़ की क्लेक्शन के लिए बिश्रामपुर हॉस्पिटल गए होंगे ,जहाँ उन्हें कोई अन्य चीजें दिखी होगी और वे न्यूज़ ले लिए होंगे।

विरोधियों को पता चलने पर, उनकी हत्या कर दी गई।हत्यारों ने सबूत मिटाने का किया प्रयत्न।विरोधियों ने यह सोंच कर कर दी पत्रकार-केशरी की हत्या,झूला दिया फांसी पर की कोई ठोस सबूत न रह पाए।

एक पत्रकार जो इलाके के प्रत्येक समस्या,घटना आदि को दर्पण के तरह दिखाने का कार्य करता है।सुबह से शाम ,अर्थात 24 घंटे समाज ,विकास के लिए तत्पर रहता है।यदि पत्रकार के साथ इस प्रकार की घटना घट रही है,जिसे कहते हैं मौत की घाट उतारना,तो आम जनता के साथ क्या-क्या हो रहा होगा।सोंचने पर भी हो जाएंगे मजबूर।यह संदेहात्मक घटना है।

चंद पंक्तियों में बताते चलें कि यह क्षेत्र स्वास्थ्य मंत्री -रामचन्द्र चंद्रवंशी का  गृह इलाका है और वे इस इलाके के विधायक सह स्वास्थ मंत्री भी हैं।

मीडिया प्रभारी-राहुल दुबे ने भारी शोक जताते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषियों को नही पकड़ा गया तो झारखंड नवनिर्माण मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।पत्रकार बंधुओं के साथ इस प्रकार की घटना कतई बर्दास्त योग्य नहीं है।

विश्रामपुर के अस्पताल में झूलते हुए फांसी पर पत्रकार-रामचंद्र केशरी का शव शत प्रतिशत साफ व स्पष्ट प्रदर्शित करता है कि विरोधियों ,हत्यारों ने उनकी  हत्या की है।यह घटना की सूचना फैलते हीं झारखंड के सभी पत्रकारों ने इस दुखद घटना से अफसोस जाहिर कर रहे हैं।मातम का माहौल सा छा गया है।

विशेष रूप से खबर लिखने तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।नहीं हो पाया है हत्या व हत्यारों का खुलासा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशरी जी राष्ट्रीय नवीन मेल दैनिक अखबार के पत्रकार थे।

0 Response to "रामचंद्र केशरी के हत्यारों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार,नहीं तो झारखंड नव निर्माण मोर्चा आंदोलन करने को होगी बाध्य : राहुल कुमार दुबे"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4