
जापान की सिस्टर सिटी के रूप मे विकसित होगा देवघर
अमृत मिश्रा की रिपोर्ट
जापान की सिस्टर सिटी के रूप मे विकसित होगा देवघर
बाबा नगरी के सौन्दर्यकरण को लेकर अमृत योजना प्रसाद योजना को धरातल पर उतारने का प्रयास हो रहा है वही अब इसे जापान सरकार के सहयोग से जापान के शहर सिस्टर सिटी के रूप मे विकसित करने की बात कही जा रही है ज्ञात हो कि जापान काउंसिल आँफ लोकल आँथोरिटी फाँर इंटरनेशनल रिलेशन और जापान एक्सटर्नल ट्रेड आँर्गेनाईजेशन के प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सौलिड वेस्ट मैनेजमेंट शहरी निर्माण योजना मे सहयोग के लिए सहमति का संकेत दिये गये
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जापान दौरा के दौरान जापान के अधिकारियों इस बाबत कार्य करने लिए झारखंड आमंत्रित किया था
इसी को लेकर जापान के अधिकारियों ने झारखंड का दौरा कर शीघ्र हो राँची को वर्ल्ड क्लास टाउनशिप बनाने एवं देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, और बोकारो शहर को जापान के शहर सिस्टर सिटी के रूप मे विकसित करने की बात कही है
0 Response to "जापान की सिस्टर सिटी के रूप मे विकसित होगा देवघर "
एक टिप्पणी भेजें