-->
लालू का हाल जानने रिम्स पहुंचे बंधु तिर्की, हेमंत सोरेन और नेता आलमगीर

लालू का हाल जानने रिम्स पहुंचे बंधु तिर्की, हेमंत सोरेन और नेता आलमगीर

रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से गुरुवार को झामुमो नेता बंधु तिर्की, हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम मिले। सभी नेता लालू यादव से मिलने दोपहर करीब 12 बजे रिम्स पहुंचे थे। उन्होंने करीब 20 मिनट तक लालू से बातचीत की।

लालू से मिलने के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा, 'लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए एम्स में ही रखना चाहिए था। सरकार की मंशा समझ से परे है।' लालू से बातचीत के दौरान सभी नेताओं के बीच झारखंड की गोमिया व सिल्ली सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

छह डॉक्टरों की टीम कर रही है इलाज
राजद सुप्रीमो व लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में सीटीवीएस फ्लोर पर स्थित कार्डियोलॉजी विभाग के कमरा संख्या तीन में भर्ती किया गया। डॉ. उमेश प्रसाद की देख रेख में छह चिकित्सकों की टीम बनाई गई है जो उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनके शुगर में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।  रिपोर्ट में शुगर लेवल 180 पाया गया है, जबकि ब्लड प्रेशर 120/70 है। मंगलवार को हुई जांच में लालू का शुगर लेवल 219 था।
 

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4