-->
गायघाट में डूबने से बच्चे की मौत

गायघाट में डूबने से बच्चे की मौत

गायघाट में डूबने से बच्चे की मौत

विजय कुमार शर्मा बिहार

गायघाट।  क्षेत्र के कमरथू सहनी टोला निवासी शिवनाथ सहनी का पुत्र आठ वर्षीय गोविंदा की मौत मन में डूबने से हो गई। घटना शुक्रवार की बताई गई है। मृतक के पिता ने इसकी सूचना गायघाट सीओ को दी है। उन्होंने सीओ को बताया कि शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी मजदूरी करने गए थे। शाम को जब वे लौटे तो अपने बेटे को घर में नहीं पाया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजने के बाद लोगों ने बताया कि वह मन की ओर गया था। इसके बाद परिजन उसे मन में ढूंढ़ने लगे। देर रात उसके शव को पानी से निकाला गया। शनिवार को एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

0 Response to "गायघाट में डूबने से बच्चे की मौत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4