-->
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक प्रदेश मुख्यालय राँची में सम्पन्न

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक प्रदेश मुख्यालय राँची में सम्पन्न

         भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखण्ड प्रदेश के , प्रदेश पदाधिकारियों , जिलाध्यक्षो तथा महामंत्रियों की एक संयुक्त बैठक ,  आदरणीय *श्री ज्योतिरीश्वर सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा झारखण्ड प्रदेश*  की अध्यक्षता में , भाजपा प्रदेश मुख्यालय रांची में संपन्न हुई ।

*इस बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*

    ◆     प्रदेश किसान मोर्चा अपने 40 पदाधिकारियों की टीम बनायेगी , जिसमे कृषि विभाग तथा उससे संबंधित ( वकील , पत्रकार , शिक्षक , की- वोटर आदि ) ऐसे 10 हजार लोगो से मिलकर ,  सरकार की योजनाओ चर्चा करेगा तथा पार्टी के पक्ष में प्रचार -प्रसार के लिए आग्रह करेगी तथा उसका वीडियो को *नमो एप* पर शेयर करें  ।

   ◆     सभी प्रदेश प्रभारी अपने प्रभार जिला में प्रवास कर केंद्र व राज्य सरकार के 4 साल के किसानों के हित में किये गए कार्यों का प्रेस संबोधन तथा प्रचारित करेंगे , तथा जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के कार्यो की जानकारी लें ।
   
    ◆   प्रत्येक जिले के जिलाध्यक्ष , वहां के जिला कृषि पदाधिकारिसे संपर्क कर किसानों के हित में चलाये जा रहे योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें , साथ ही खाद -बिज , रासायनिक उर्वरक का वितरण सुनिश्चित करावें ।
     
     ◆  केंद्र व राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में , कृषि क्षेत्र में किये गए कार्य को फ्लैक्स - बैनर के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक , लगाना सुनिशित करें ।

        ◆   माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार , भाजपा किसान मोर्चा के महत्वकांक्षी कार्यक्रम *किसान चौपाल* , राज्य के प्रत्येक विधानसभा में वहां के जन प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिलकर 10/6/2018 तक तिथि निश्चित कर , प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट सौपें ।

    ◆    किसान चौपाल के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर कोर कमिटी का गठन करें ।

उक्त बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के *प्रदेश महामंत्री* - श्री गोविन्द राम दांगी जी तथा सुबोध कुमार राय जी , *प्रदेश उपाध्यक्ष* - श्री दीपनारायण सिंह , श्री मृत्युंजय शर्मा ,श्री  हृदयानंद उपाध्याय ,श्री  चेतलाल महतो , श्री अजय तिवारी , *प्रदेश मंन्त्री* - श्री अनंत तिवारी , श्री भोला चंद्रवंशी , श्री अमरनाथ चौधरी , श्री पंकजनाथ सहदेव , *कोषाध्यक्ष* - श्री मुकेश सिंह , *प्रकोष्ठ संयोजक* -  श्री संजय प्रसाद कुशवाहा , श्री R N ओझा , *मुख्यालय प्रभारी* - श्री राजकुमार ,  सभी *जिलाध्यक्षो* तथा *महामंत्रियों* की गरिमामयी उपस्थिति थी ।
    

0 Response to "भाजपा किसान मोर्चा की बैठक प्रदेश मुख्यालय राँची में सम्पन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4