एस्कयूवी ने कुचला एक महिला को,आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में लगाया आग
एस्कयूवी ने कुचला एक महिला को,आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में लगाया आग
संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुंडिपुर-मझिआंव मुख्य सड़क पर ग्राम-भंड़रिया के समीप एक कार ने एक महिला को कुचल डाला। इस घटना में प्रसिद्ध चौधरी की पत्नी-मालती देवी(45 वर्षीय)की दर्दनाक मौत हो गई।यह घटना की सूचना पाते हीं ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी।आक्रोशित ग्रामीणों ने उस कार में आग लगा दिया ।साथ ही ग्रामीणों ने सड़क को भी जाम कर दिया। ।जानकारी के अनुसार वह गाड़ी मोहम्मद गंज की तरफ से अनियंत्रित आ रही थी,जो मोरबे गांव के रफीक खलीफा के घर जा रहा था।रफीक का लड़का कल्लू खलीफा के रिश्तेदार समीर टेलर गढ़देवी मंदिर गढ़वा का एक्सक्यूवी था।गाड़ी नई होने के कारण अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगा था।मोहम्मद गंज भीम बराज की ओर से आ रही वह गाड़ी भंड़रिया गांव के समीप नहर के पास तीखे मोड़ पर होने के कारण चालक ने गाड़ी को मोड़ नहीं पाया और मालती देवी ताड़ी के दुकान पर ताड़ी बेचने का काम किया करती थी,उसी ताड़ी से उसके परिवार का जीवन यापन हुआ करता था।मालती देवी का पुत्र-मनोज चौधरी,बहनें व परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।मनोज कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है।मुख्य सड़क से 15 फिट अलग दुकान है, फिर भी चालक अपना संतुलन खो बैठा और दुकान के पास धक्का मार दिया।उस महिला-मालती देवी को वह गाड़ी कुचलते हुए भागने लगी।
आक्रोशित ग्रामीणों ने उस गाड़ी का पीछा कर पकड़ने में सफल रहे।ग्रामीणों के द्वारा गाड़ी को पकड़ने के पश्चात आग लगा दी गयी।चालक भाग जाने में सफल रहा।बताते चलें कि मालती देवी नहर के समीप एक छोटा सा दुकान चला कर अपने परिवार का पालन-पोषण,गुजारा किया करती थी।यह घटना लगभग 3:00 बजे की है ।जहां एक तरफ ईद का खुशी मनाया जा रहा है,वहीं भंडरिया गांव में दूसरे तरफ मातम ।यह सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम क्रिया जारी था।
0 Response to "एस्कयूवी ने कुचला एक महिला को,आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में लगाया आग"
एक टिप्पणी भेजें