
सोनाक्षी के सामने शर्मिंदा हुए पिता शत्रुघ्न सिन्हा, सरेआम बोले- मैं अच्छा पिता नहीं हूं
रविवार, 3 जून 2018
बॉलीवुड में आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का 2 जून यानी की कल उनका जन्मदिन था। सोनाक्षी सिन्हा 32 साल की हुई सोनक्षी सिन्हा को बॉलीवुड से लेकर आम लोगों ने उन्हें विश किया लेकिन सोना को अपने पापा अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के विश करने का इंतजार था। शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक बेहद इमोशनल ट्वीट किया है। शत्रुघ्न सिन्हा पोस्ट करते हुए लिखा ऐसा पहली बार है कि मैं सोनाक्षी के साथ उसको विश करने के लिए उसके साथ नहीं हूं।
बता दें कि जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी के जन्मदिन पर बी-टाउन स्टार्स से उन्हे कई बधाई के संदेश भी मिले। इन सबके अलावा सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर शेयर लिखा कि मेरी आंखो का तारा, बेहद खूबसूरत इंसान और मेरी बेटी सोनाक्षी को उसके बर्थडे पर विश करके मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। जून के पहले हफ्ते के दौरान में हमेशा अपने परिवार के साथ होता हूं..लेकिन ऐसा पहली बार है कि मैं सोनाक्षी के साथ उसको विश करने के लिए उसके साथ नहीं हूं।