
सरकार की नीति के खिलाफ राज्य भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक शुरू करेंगे आंदोलन -रामरेख बैठक में शामिल प्रज्ञा केन्द्र संचालक
सरकार की नीति के खिलाफ राज्य भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक शुरू करेंगे आंदोलन -रामरेख
बैठक में शामिल प्रज्ञा केन्द्र संचालक
देवघर- अमित मिश्रा की रिपोर्ट
प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को गोलबंद करेगा संघ
झारखंड प्रदेश प्रज्ञा संचालक संघ (वीएलई) देवघर जिला इकाई की बैठक रविवार को त्रिकुट पहाड़ देवघर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवघर जिला इकाई अध्यक्ष रामरेख यादव प्रदेश महासचिव विक्रम आनंद राय ने किया। कहा कि डिजिटल इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले वीएलई के हक, अधिकार, मान-सम्मान के प्रति सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बजाय सरकार इनका खुलेआम शोषण कर रही है। सरकार की उपेक्षा व दमनात्मक नीति से मर्माहत होकर जिले भर के वीएलई 1 जुलाई को रांची कूच करेंगे और पूरे मामले से सरकार को अवगत कराया जाएगा। एक जुलाई को रांची चलो अभियान की तैयारी को लेकर वीएलई सदस्यों के बीच एक कमेटी गठित की गई, जिसमें सभी को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है। कमेटी सभी पंचायत दौरा करेंगे। इस क्रम में सघन दौरा कर लोग संघ सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रज्ञा केन्द्र संचालक बगैर मानदेय, सुरक्षा, संसाधन के सरलतापूर्वक आमजनों को सुविधा पहुंचा रहे हैं, लेकिन स्वयं हक अधिकार से सरकार की नीति के कारण वंचित है। बैठक में मुख्य रूप से अमृत कुमार मिश्रा, उमेश यादव ,विनय कुमार राय , साकेत कुमार कृष्णा, विकास कुमार ,विनोद कुमार,विजय कुमार ठाकुर,सुमित कुमार सिंह ,अकरम अंसारी,श्याम कुमार ,श्याम सुन्दर सिंह,राकेश कुमार ,अमीत कुमार, र्आदि प्रज्ञा केंद्र संचालक मौजूद थे।
0 Response to "सरकार की नीति के खिलाफ राज्य भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक शुरू करेंगे आंदोलन -रामरेख बैठक में शामिल प्रज्ञा केन्द्र संचालक"
एक टिप्पणी भेजें