-->
कांडी में विधिपूर्वक ब्रह्मभोज का किया गया आयोजन

कांडी में विधिपूर्वक ब्रह्मभोज का किया गया आयोजन

संवाददाता-विवेक चौबे

बाजपेयी की पुण्य तिथि राष्ट्रीय पर्व के तरह मनाया जाए : रामलला दुबे

कांडी : प्रखण्ड स्थित कांडी बाजार के हनुमान मंदिर में भाजपा नेताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री-स्व.अटल बिहारी बाजपेयी का ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।बाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।साथ हीं उपस्थित सैकड़ों लोगों के द्वारा 1 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।जिससे बाजपेयी की आत्मा की शांति मिल सके।बाजपेयी  के मौत पर प्रारम्भ से अभी तक दशगात्र,सिर मुंडन आदि के पश्चात ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया गया।

भाजपा के नेतागण अपनी पार्टी के पितृपुरुष पूर्व प्रधानमंत्री- अटल बिहारी वाजपेयी का विधिवत विधिनुसार ब्रह्मभोज का आयोजन किया।इसके लिए विधिवत आमंत्रण पत्र छपवाया गया था।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर लोगों को जिम्मेदारी पूर्व ही दे दी गई थी।इस ब्रह्मभोज के अवसर पर ब्रह्मभोज में 101 ब्राह्मणों को भोजन कराने के पश्चात उन्हें दक्षिणा दी गयी।

इस अवसर पर प्रखण्ड 20 सूत्रीय अध्यक्ष-रामलला दुबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के ऐसे लोक प्रिय नेता थे, जिन्होंने देश को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा था।आज उनके सपनों को देश के वर्तमान प्रधानमंत्री- नारेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।

गिरिनाथ दुबे ने बाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के मौत के पश्चात भी उनका नाम अमर है।उनकी दी गयी शिक्षा पर हम सबको चलना चाहिए।

विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह ने कहा कि अटल जी ऐसे महापुरुष हैं ,जिन्हें भारत के साथ- साथ पूरा विश्व आज याद कर रहा है।अटल जी का पूरा देश अपना घर और देशवासी परिवार के सदस्य थे।परिवार के सदस्य होने के नाते अटल जी का ब्रह्मभोज करना हम सबका दायित्व है।

साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-गुलाम समदानी ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के मार्गदर्शन पर हम सबको चलना चाहिए।

सभी नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता दिवस,गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है,ठीक उसी प्रकार बाजपेयी की पुण्य तिथि को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाएं।

मौके पर-विरनाथ दुबे,ललित बैठा,कांडी-मुखिया-विनोद प्रसाद,श्रीकांत पाण्डेय,रामाकांत पाण्डेय,सत्येंद्र चौबे,सुजीत दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

0 Response to "कांडी में विधिपूर्वक ब्रह्मभोज का किया गया आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4