-->
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

मटियरिया पंचायत की लाला टोला वार्ड संख्या छह में  बुधवार को एक 32 वर्षीय महिला के गले मे फंदा लटका शव मिला। यह सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल मिल गई। मृतका मिनिता देवी राजेश सहनी की पत्नी बतायी जाती है। इस बावत थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मटियरिया में एक महिला गले में फंदा लगाकर मरी है। इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई शिव कुमार साह व महिला पुलिस बल को घटना स्थल पर भेजा गया। वहां महिला का शव घर के नीचे पड़ा था। जांच करने पर शव के गले मे फंदे का काला निशान पाया गया।  ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने जीवन से आजिज आकर यह कदम उठाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, उसका विवाह दस वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के इतने दिनों बाद भी उसे संतान नहीं हुई थी। इस कारण वह हमेशा चिंतित रहती थी। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस के पास अभी तक कोई आवेदन नही मिला है।

0 Response to "फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4