-->
शीशम के लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर- ट्रेलर जप्त दो कारोबारी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

शीशम के लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर- ट्रेलर जप्त दो कारोबारी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

योगापट्टी - प्रखंड क्षेत्र के शनिचरी पुलिस ने शीशम के  लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर ट्रेलर जप्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लकड़ी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी की पहचान दुलारपट्टी गांव निवासी विधानंद प्रसाद कुशवाहा व राजेश प्रसाद कुशवाहा बताया गया है ।शनिचरी थाना क्षेत्र के दुलारपट्टी गांव निवासी विधानंद प्रसाद कुशवाहा उसका बेटा राजेश प्रसाद कुशवाहा के रूप में किया गया ।इस संबंध में बताया जाता है कि बासोपट्टी पंचायत के बेलबाग स्थान के प्रांगण में गुरुवार की शाम लकड़ी लदी  ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया गया है । बेलबाग स्थान के प्रांगण से शीशम के लकड़ी के चोरी कर एक ट्रैक्टर ट्राली  बेलबागी स्थान के प्रगंण के पास से शनिचरी पुलिस ने लकड़ी लदे एक स्वराज टैक्टर को जब्त किया है ।इसके साथ ही पुलिस ने लकड़ी कारोबारी को अवैध रूप से चोरी कर लकड़ी ले जाने  के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया गया है । शनिचरी थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि हल्का कर्मचारी विनोद यादव कि गुप्त सूचना के आधार पर  शनिचरी थाना को खबर दी शनिचरी थाना ने पहुंचकर ट्रैक्टर पर लदा शीशम का लकड़ी जप्त कर दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है । कि ट्रैक्टर ट्राली पर लादा शीशम की लकड़ी जप्त किया गया है । श्री वर्मा ने बताया कि  जबकि योगापटटी  हल्का कर्मचारी विनोद यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया ।

 
[24/08, 7:40 PM] SST VIJAY REPORTER CHAMPARAN BIHAR: बिहार में फिर शुरू हुआ तबादले का दौर, बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर

बिहार में बड़ै पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है।बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी की। 19  में 17 अफसरों को लोक शिकायत निवारण के दायित्व में लगाया गया है।
विनोद कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा सदर बनाया गया है। सुनील दत्त झा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी बनाया गया है। डॉ. सतीश चरण झा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेगूसराय सदर बनाया गया है। प्रह्लाद लाल अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, टेकारी बनाया गया है। अनिल कुमार को अनुमंडलीय को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हिलसा बनाया गया है। कुमार विवेकानंद को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर बनाया गया है।
जन्मेजय शुक्ला को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डुमरांव बनाया गया है। शिशिर कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहार शरीफ बनाया गया है। रवीन्द्र कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा सदर बनाया गया है। राज कुमार यादव को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्मली बनाया गया है। कृष्ण कुमार यादव को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शेखपुरा बनाया गया है। बेबी कुमारी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मसौढ़ी बनाया गया है। विनीता को विशेष कार्य पदाधिकारी , पंचायती राज विङाग पटना के पद पर तैनात किया गया है। रंजना कुमारी को संयुक्त सचिव, राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के पद पर तैनात किया है। पुरुषोत्तम पासवान को अपर समाहर्ता सहरसा बनाया गया है। बच्चानंद सिंह को अपर समाहर्ता बक्सर के पद पर भेजा गया है। अशोक कुमार, अपर समाहर्ता मुजफ्फरपुर के पद पर भेजा गया है। नंदकिशोर साह को अपर समाहर्ता खगड़िया के पद पर भेजा गया है। विनोद कुमार सिंह को अपर समाहर्ता, सुपौल के पद पर भेजा गया है।

0 Response to "शीशम के लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर- ट्रेलर जप्त दो कारोबारी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4