-->
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की उम्र जांच के लिए धनबाद रेफर

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की उम्र जांच के लिए धनबाद रेफर

करमाटांड़ थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है कि आरोपी युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता के मां द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी।
शनिवार शाम को दुष्कर्म के बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो गांव के डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन जब हालत ज्यादा खराब हुई तो बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि सदर अस्पताल के डॉक्टर ने जांच की तो पाया कि बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोट और संक्रमण है। डॉक्टर ने ज​ब बच्ची से पूछा तो उसने पूरी घटना बतायी। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी कमलेश सिंह उर्फ कोका उर्फ ग्वाला ने शौच के लिए गई बच्ची को सुनसान स्थान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद भी उसने बच्ची को धमकाया कि वह घर पर ये बात किसी से ना बताए। इधर चिकित्सीय परिक्षण के बाद बच्ची के कपड़े को सुरक्षित रख लिया गया। जिसमें खून के धब्बे के निशान मिले हैं।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज:
 बच्ची के माता-पिता के शिकायत के बाद करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 128/18 दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा कानून (पोक्सो) के तहत आरोपी कमलेश सिंह उर्फ कोका उर्फ ग्वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज करने के बाद उसके उम्र की जांच के लिए धनबाद रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सदर अस्पताल में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट नहीं है। जिस कारण बच्ची को रेफर किया गया।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4