-->
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा हुईं TROLL, फैन्स ने कहा-आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा हुईं TROLL, फैन्स ने कहा-आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और निक जोनस (nick jonas) की शनिवार को कैथोलिक रीति रिवाज से शादी हो गई है और आज दोनों हिन्दु रीति रिवाज से शादी करेंगे। बता दें कि कैथोलिक शादी के बाद उम्मेद भवन ने खूब आतिशबाजी हुई। इस आतिशबाजी से फैन्स थोड़े खफा हुए हैं। 

फैन्स इस बात से नाराज है कि प्रियंका ने खुद दीवाली के मौके पर पटाखों के इस्तेमाल पर रोक की अपील की थी, लेकिन उनकी शादी में खूब आतिशबाजी हुई। जिससे अब सभी प्रियंका को ट्रोल कर रहे हैं।

शादी के बाद होंगे 2 रिसेप्शन 

खबर है कि प्रियंका और निक की शादी के दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा। तो दूसरा रिसेप्शन मुंबई में ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। हालांकि, मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की डेट अभी सामने नहीं आई है।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4