
युवा दिवस के रूप मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
युवा दिवस के रूप मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
भाजपा नगर अध्यक्ष ने किया विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण
देवघर
तिवारी चौक रामकृष्ण मिशन स्थित विद्यालय के परिसर में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा नगर इकाई की ओर से आयोजित स्वामी विवेक नंद जयंती समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
स्वामी विवेकानंद जी के दृष्टिकोण में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं व्यक्तित्व रहा। सोनाधारी झा ने जयंती का शुभारंभ प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।
स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक विचारों, अद्वैत वेदांत तथा सनातन धर्म, संस्कृति, संस्कार एवं व्यकितत्व पर प्रकाश डाला लोगों के समग्र व्यक्तित्व के विकास की बात कही। तिवारी चौक रामकृष्ण मिशन परिसर को स्वच्छ रखने के प्रति संकल्पित हुए। व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला
नगर उपाध्यक्ष अमृत मिश्रा
ने कहा कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए भारतीय संस्कृति संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करती है और उसी संस्कार से गुरु व शिष्य का संबंध अमिट होता है।
मौके पर नगर उपाध्यक्ष अमृत मिश्रा, महामंत्री सुनीत आनंद, मीना झा, निरज प्रकाश, नितिश कुमार, बालानाथ सिन्हा, चंदन ठाकुर, आदि मौजूद थे.
0 Response to "युवा दिवस के रूप मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती"
एक टिप्पणी भेजें