-->
पांच जोड़े वर वधू परिणय सूत्र में बंधे

शहनाई की गूंज से गुलजार रहा मझौलिया

सामूहिक आदर्श विवाह में महिलाओं की उमड़ी भीड़

पांच जोड़े वर वधू परिणय सूत्र में बंधे शहनाई की गूंज से गुलजार रहा मझौलिया सामूहिक आदर्श विवाह में महिलाओं की उमड़ी भीड़

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

मझौलिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार के दिन कन्या विद्यालय मझौलिया परिसर में एक साथ पांच जोड़े वर वधूओं की शादी धूमधाम से हुई।मझौलिया में यह पहला मौका है जहां गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वर वधूओ ने अग्नि के साथ फेरे लेकर सात जीने की कश्मे खायी। समाजसेवी व कला मंच के सदस्यों द्वारा सेवा भाव से उठाया गया इस सामाजिक  बीड़ा को भारी जनसमर्थन मिला। शादी महोत्सव में समाज के हर तबके के लोंगो की कमोबेश आर्थिक और सामाजिक भागीदारी रही।पंचायत के पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा ने बताया कि मझौलिया की धरती पर पहली दफा यह सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कमिटी प्रत्येक साल संख्या बढ़ाकर इस आयोजन को फलीभूत करेगी।दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले पांच जोड़ो में श्यामपुर बैठनिया की आरती संग संजय ,भनाचाक वार्ड 15 की कविता संग रंभु मांझी(तुरकौलिया पूर्वी चंपारण),महोदीपुर की सीता संग मदन मांझी (योगापट्टी),तधवानन्द पुर की माला संग मुनिलाल राम (बैरिया)का नाम उल्लेखनीय है।एक दूसरे को वरमाला पहनाकर नव दंपति बड़ी खुश नजर आये।किसी ने सोचा भी नहीं होगा की इन गरीब नव दंपतियों को ढ़ेर सारा उपहार मिलेगा।मझौलिया सुगर इंडस्ट्रीज की ओर से नव दंपतियों को पांच गोदरेज अलमारी भेंट किया गया।वही सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सामर्थ्य के मुताबिक पुरे उत्साह के साथ फर्नीचर और मांगलिक साड़ियां भेट की।बताते चले की भव्य पंडाल के बीच विधिवत शादी का मंडप बना था।वर और वधू पक्ष के लोगों को बैठने के लिए अलग अलग व्यवस्था किया गया था। बैठने के ली शादी के लिये भव्य पंडाल का निर्माण शुरू हो गया है।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य पंडित उमेश तिवारी ने जन्म जन्मांतर तक सातों वचन निभाने का संकल्प दिलाया।पुष्पो की बारिस से सबो ने वधू को आशीष दिया।ग्रामीण क्षेत्रो से वाहनों में लदकर लोग आये थे।स्कूली छात्र छात्राओं की भी भागीदारी रही।लगभग ढाई हजार महिला पुरुष, बच्चों और बारातियों ने लजीज व्यंजन के साथ भोजन किया।सामाजिक सरोकार के इस नेक कार्य में पूर्व मुखिया हरिशंकर शर्मा ,विहिप के मंजीत श्रीवास्तव,व्यवसायी विनोद जायसवाल, नागेंद्र चौरसिया,डॉ.साबिर अली, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र साह,राजीव गुप्ता, रिंकू  श्रीवास्तव, सुरेंद्र मुखिया, अनिल सिंह,विनोद संघी, अनिल सिंह,मुखिया अनिल कुमार बैठा, सरपंच बिहारी राम,संजय श्रीवास्तव, गोलू श्रीवास्तव, आनंद सिंह,उमेश बरनवाल ,सुनील कुमार वर्मा, प्रदीप सिंह,कमल मुखिया आदि का उलेख्खनिय योगदान रहा।सामूहिक शादी को लेकर गुलजार रहा मझौलिया।

0 Response to "पांच जोड़े वर वधू परिणय सूत्र में बंधे शहनाई की गूंज से गुलजार रहा मझौलिया सामूहिक आदर्श विवाह में महिलाओं की उमड़ी भीड़"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4