-->
 भाजपा के डॉ. संजय जयसवाल की 'हैट्रिक' 293906 वोट से विजयी!

भाजपा के डॉ. संजय जयसवाल की 'हैट्रिक' 293906 वोट से विजयी!


जीत के साथ ही क्षेत्र की जनता द्वारा डॉ0 संजय को मोदी सरकार में मंत्री बनाने की मांग शुरू!

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

रक्सौल/बेतिया पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  डॉ. संजय जायसवाल ने सीधे मुकाबले में रालोसपा के प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा को 293906 वोटों से पराजित कर दिया है। डॉ. संजय जायसवाल ने 603706 वोट हासिल किए। वहीं रालोसपा प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा को 309800 वोट से संतोष करना पड़ा।
रोचक बात यह कि तीसरे नंबर पर यहां कोई प्रत्याशी नहीं रहा। इन दोनों के बाद सर्वाधिक मत नोटा के रूप में करीब 45637 पड़े।बता दे कि इस बार चुनावी मैदान में कुल 9 प्रत्याशी थे।जिसमें एनडीए प्रत्याशी डॉ0 संजय जायसवाल व महागठबंधन के बृजेश कुमार कुशवाहा के बीच आर पार की जंग थी।
वर्ष 2019 के आम चुनाव में शानदार जीत के साथ हैट्रिक लगाने के बाद डॉ0 संजय जायसवाल ने पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र की आमजनता को आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे जनता जनार्दन के उम्मीदों पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पक्ष में सुनामी चली।यह जीत उसी का परिणाम है।
बताते चले कि वर्ष 2009 व 2014 में प्रकाश झा व रघुनाथ झा जैसे दिग्गज को पराजित कर चुके हैं।इस बार उन्होंने खुद के बनाये रिकॉर्ड को ही तोड़ कर शानदार जीत हासिल की।अब क्षेत्र के आम जनता की मांग सामने आ रही है कि सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए।

0 Response to " भाजपा के डॉ. संजय जयसवाल की 'हैट्रिक' 293906 वोट से विजयी! "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4