-->
इंजीनियरिग विभाग के फरार 14 रेलकर्मी बर्खास्त

इंजीनियरिग विभाग के फरार 14 रेलकर्मी बर्खास्त

बापूधाम मोतिहारी इंजीनियरिग विभाग के फरार 14 रेलकर्मी बर्खास्त

*मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी इंजीनियरिग विभाग के भगोड़े 14 रेलकर्मियों को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई बापूधाम मोतिहारी के सहायक मंडल अभियंता अर्जुन सिंह ने समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद ने किया है।...*

विजय कुमार शर्मा बिहार

*मोतिहारी।* बापूधाम मोतिहारी इंजीनियरिग विभाग के भगोड़े 14 रेलकर्मियों को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई बापूधाम मोतिहारी के सहायक मंडल अभियंता अर्जुन सिंह ने समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद ने किया है। इन कर्मियों (ट्रैक मेंटेनर) पर बापूधाम मोतिहारी इंजीनियरिग विभाग में योगदान देने के बाद से ही ड्यूटी से फरार रहने का आरोप है। अभियंता श्री सिंह ने यह कार्रवाई ड्यूटी से लगातार फरार चल रहे इन रेलकर्मियों पर मेजर चार्जशीट करने के बाद की है। यह कार्रवाई अबतक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। कर्तव्य के प्रति लापरवाह कर्मियों के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद रेलखंड के कर्मचारियों में के बीच हड़कंप मच गया है। बता दें कि इसके पूर्व सहायक मंडल अभियंता श्री सिंह ने 24 लापरवाह एवं भगोड़े रेलकर्मियों (ट्रैक मेंटेनर) को सेवा से मुक्त कर दिया था। ये कर्मी बापूधाम सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के अधीन सुगौली स्टेशन पर तैनात थे।

*इन रेलकर्मियों को किया गया सेवामुक्त*

- सुनील कुमार यादव

- धर्मेंद्र कुमार निषाद

- संतोष कुमार सुमन

- जय किशुन पंडित

- मो. सरताज अंसारी

- परमजीत प्रताप

- अवधेश केवट

- ऋषिकांत सिंह

- गुलशन कुमार

- प्रशांत कुमार

- सुनिल कुमार

- पंकज कुमार

- सन्नी कुमार

- शशिकांत

*बयान*

ड्यूटी में लापरवाह बरतने वाले कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद किया गया है। ये रेलकर्मी बापूधाम मोतिहारी सहायक मंडल अभियंता कार्यालय के अधीन ट्रैक मेंटेनर के पद पर तैनात थे। लगातार फरार होने की स्थिति में उनके आवासीय पते पर पत्राचार किया गया था। उसके बाद भी वे अपने ड्यूटी पर नहीं लौटे। इस स्थिति में भगोड़े कर्मियों पर मेजर चार्जशीट करने के बाद सेवा से हटा दिया गया है।

अर्जुन सिंह, सहायक मंडल अभियंता, बापूधाम मोतिहारी।

0 Response to "इंजीनियरिग विभाग के फरार 14 रेलकर्मी बर्खास्त"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4