-->
झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 3 नक्सली गिरफ्तार

झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 3 नक्सली गिरफ्तार

पुलिस ने झारखंड के खूंटी जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन (भाकपा माओवादी) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो, अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा और करण सिंह मुंडा उर्फ सोमा मुंडा शामिल हैं। इनके पास से एके-47 का एक जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, 14 गोलियां और प्रतिबंधित नक्सली संगठन का बैनर बरामद किया गया है।


खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारण दाहा थाना अंतर्गत तिलमा में कई नक्सली कांडों के वांछित धर्मवीर महतो देखा गया है। सूचना के बाद एएसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि धर्मवीर पर पहले से भी कई मामले दर्ज है। पूछताछ में धर्मवीर ने पूर्व में सोमा पाहन की हत्या करने, रंगदारी और नक्सली कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।



0 Response to "झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 3 नक्सली गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4