
होमगार्ड की आँख में मिर्च पाउडर झोक भागा कुख्यात विकास झा उर्फ कालिया दिल्ली से हुआ गिरफ्तार
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
सीतामढ़ी जिले का कुख्यात अपराधी विकास झा उर्फ कालिया दिल्ली में गिरफ्तार हुआ बिहार की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उसे गिरफ्तार किया है। विकास झा भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, मायागंज स्थित कैदी वार्ड से होमगार्ड जवान की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर भाग निकला था। उसके बाद से बिहार पुलिस अनहोनी की आशंका से परेशान थी। विकास के भागने के बाद अनहोनी की आशंका से उत्तर बिहार के पांच जिलों की पुलिस को अलर्ट भी कर दिया गया था। विकास इसी साल अगस्त में फरार हुआ था।विकास झा, कुख्यात गैंगस्टर संतोष झा व मुकेश पाठक गिरोह का शार्प शूटर है। वह नाॅर्थ लिबरेशन आर्मी का सक्रिय सदस्य है। वह बथनाहा थाना के बथनाहा पूर्वी टोला का रहने वाला है। बता दें कि विकास झा हत्या के मामले में सजायाफ्ता है। सुरक्षा कारणों से उसे सीतामढ़ी जेल से विशेष केंद्रीय कारा (कैम्प जेल) में प्रशासिनक आधार पर शिफ्ट किया गया था। आठ अगस्त को उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सीतामढ़ी के अलावा पूरे बिहार में उस पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं।
0 Response to "होमगार्ड की आँख में मिर्च पाउडर झोक भागा कुख्यात विकास झा उर्फ कालिया दिल्ली से हुआ गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें