-->
भैया दूज पर बहनों ने भाई को लगाया तिलक,दीर्घायु की कामना

भैया दूज पर बहनों ने भाई को लगाया तिलक,दीर्घायु की कामना

भैया दूज पर बहनों ने भाई को लगाया तिलक,दीर्घायु की कामना

देवघर बम बम कांलोनी

बहन और भाई के पवित्र रिश्ते का महापर्व भैयादूज अपनी परंपरा और आस्था के साथ उत्साह से सराबोर दिखा। उत्साहित बहनें अपने भाई को तिलक करने के लिए मुसीबतों से जूझती नजर आईं तो भाई भी अपनी बहन का इंतजार करते दिखी। पवित्र प्रेम और रिश्तों के महत्व को समझाता भैया दूज का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।
भैया दूज पर भाई का तिलक कर लंबी आयु की प्रार्थना की। सुबह से ही बहनों का भाईयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बहन  साना झा,अद्भिता झा   ने भाई रित्विक कुमार झा,अद्बिक कुमार झा, अदिजय कुमार झा रिशु  भाई के माथे पर रोली अक्षत से तिलक कर आरती की। मीठा खिलाया। भाइयों को नारियल भेंट किया गया। उनके यश, श्री वृद्धि की कामना की गई।

परंपरागत रूप से चौक पूरकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। भाइयों ने  भी बहनों को उपहार दिए। अपनी बहनों के साथ घंटों बचपन की बातें कर अपनेपन का आभास कराया। भाई- बहनों के बीच अठखेलियां भी हुईं। दिनभर बाइक, कार  समेत अन्य वाहनों से लोग अपनी रिश्तेदारियों में आते जाते रहे।

0 Response to "भैया दूज पर बहनों ने भाई को लगाया तिलक,दीर्घायु की कामना"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4