
झाविमो ने 37 उम्मीदवारों के नाम जारी किए
झाविमो ने 37 उम्मीदवारों के नाम जारी किए
झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने मंगलवार को 37 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए। इसमें मांडर से बंधु तिर्की और प्रोड़ैयाहाट विधानसभा से प्रदीप यादव चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने पहले चरण के शेष चार सीटों में से लोहरदगा से पवन तिग्गा और मनिका से राजपाल सिंह को टिकट दिया है। बाकी बचे लातेहार और गुमला के लिए उम्मीदवारों की सूची बुधवार सुबह तक जारी कर दी जाएगी। इन दो सीटों पर जातीय समीकरण को लेकर उम्मीदवार का चयन करने की रणनीति बनायी जा रही है।
झाविमो ने कुल 46 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है :
पहले चरण के 13 विधानसभा सीट में से 11 सीटों पर उम्मरीदवारों की घोषण कर दी गई है। पहली सूची में नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। जिसके बाद चार सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों का इंतजार था। लेकिन लोहरदगा सीट में अभी तक भाजपा ने कोई उम्मीदवार घोषित नहीं की है।
विस सीट प्रत्याशियों के घोषित नाम
लोहरदगा पवन तिग्गा
मनिका राजपाल सिंह
बरहागोड़ा हरमोहन महतो
घाटशिला डॉ सुनिता
पोटका नरेश मुर्मू
जमशेदपुर पूर्वी अभय सिंह
जमशेदपुर पश्चिम पंकज साव
सरायकेला अनिल सोरेन
खरसांवा राम होनहागा
चाईबासा चांदमुनी बालमुचु
मझगांव जोसेफ पूर्ति
जगरनाथपुर मंगल सिंह बोबोंगा
मनोहरपुर सुशीला टोप्पो
तमाड़ प्रेम शाही मुंडा
मांडर बंधु तिर्की
तोरपा मार्शल मुंडू
सिमडेगा मोहन बड़ाईक
बरही अरविंद यादव
मांडू चन्द्रनाथ भाई पटेल
सिमरिया रामदेव सिंह भोगता
गोमिया गौतम तिवारी
ईचागढ़ विनोद राय
हटिया शोभा यादव
मधुपुर सहीम खान
बगोदर रजनी कौर
गांडेय दिलीप वर्मा
डुमरी मो सुलतान अंसारी
बोकारो डॉ प्रकाश सिंह
सिंदरी रमेश शाही
बाघमारा संतोष महतो
शिकारीपाड़ा राजेश मुर्मू
दुमका अंजूला मुर्मू
जरमुंडी डॉ संजय कुमार
सारठ उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह
पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव
गोड्डा फुल कुमारी
महागामा संजीव मिश्रा
0 Response to "झाविमो ने 37 उम्मीदवारों के नाम जारी किए"
एक टिप्पणी भेजें