
वात्सल्य वर्ल्ड प्योर एज़ मदर्स लव के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “यूनिटी फॉर एनवायरमेंट” थीम पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
बेतिया/योगापट्टी:-वात्सल्य वर्ल्ड प्योर एज़ मदर्स लव के द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय, फतेहपुर योगापट्टी में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “यूनिटी फॉर एनवायरमेंट” थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | वात्सल्य के फोटोग्राफर सह एडिटर संजीत कुमार ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पौधरोपण से करवाया | विद्यालय के शिक्षक श्री अशोक कुमार गुप्ता एवं छात्रों द्वारा स्वर्ण चम्पा का पौधरोपण किया गया एवं पुरे विद्यालय परिवार ने उसकी देख-रेख की ज़िम्मेदारी का संकल्प लिया | कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजीत कुमार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला | उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा क्योकि हम सभी पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं और पारिस्थिकी तंत्र के समस्त जीव एक दुसरे पर आश्रित है साथ ही किसी भी देश का आधार उसकी एकता एवं अखंडता में ही निहित होता हैं एवं एकता के कारण ही देश का विकास, शांति, समृधि एवं अखंडता संभव हैं | विद्यालय के शिक्षक श्री अशोक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्रों को यह संदेश दिया कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था, न्याय प्रणाली यह सभी चीजे तब ही सुचारू हो सकेगी, जब आवाम में एकता हो और जिस दिन यह व्यवस्था सुचारू होगी, उस दिन से देश के विकास में कोई कठिनाई नहीं होगी | देश में एकता के स्वर को सबसे ज्यादा बुलंद स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष श्री वल्लभभाई पटेल ने किया था | वे उस सदी में आज के युवा जैसी नयी सोच के व्यक्ति थे | वे सदैव देश को एकता का सन्देश देते थे | उन्ही को श्रधांजलि देने हेतु उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं | कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता बर्नवाल, शिक्षक अनिल कुमार शुक्ला, शिक्षिका सावित्री देवी आदि की उपस्थिति रही |
0 Response to "वात्सल्य वर्ल्ड प्योर एज़ मदर्स लव के द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में “यूनिटी फॉर एनवायरमेंट” थीम पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें