-->
थाने पहुंची पत्नी बोली, पति शारीरिक रूप से अक्षम क्योंकि चार साल में...

थाने पहुंची पत्नी बोली, पति शारीरिक रूप से अक्षम क्योंकि चार साल में...

 उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र निवासी दंपति का दांपत्य जीवन आगे चलेगा या दोनों का संबंध टूट जाएग या यह मेडिकल रिपोर्ट तय करेगी। महिला ने पति की जांच कराने की मांग की है। तय हुआ है कि मेडिकल रिपोर्ट में सबकुछ ठीक रहा तभी महिला पति के साथ रहेगी। ऐसा न होने पर वह पति से अलग हो जाएगी। दोनों को चार दिन बाद काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती का निकाह चार साल पहले थाना क्षेत्र में ही रहने वाले युवक से हुआ था। युवक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। युवती ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं और जबरन मायके भेज देते हैं। पांच माह से वह मायके में रह रही है। इस मामले को एसएसपी ने नारी उत्थान केंद्र में भेज दिया था। नारी उत्थान केंद्र प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि गुरुवार को दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया।कांउसलर एमपी सिंह ने काउंसिलिंग शुरू की तो महिला ने बताया कि शादी के चार साल बाद भी उसके कोई बच्चा नहीं है। उसने पति को शारीरिक रूप से अक्षम बताया। महिला ने कहा कि जब वह इलाज के लिए कहती है तो पति नाराज होकर विवाद करता है। जबकि पति ने कहा कि वह एकदम फिट है। बाद में महिला ने मेडिकल चेकअप कराने की मांग कर दी। कांउसलर एमपी सिंह ने पति को चेकअप कराके रिपोर्ट दिखाने को कहा है। महिला ने शर्त रखी है कि उसके सामने पति का चेकअप होगा। कांउसलर ने बताया कि यदि मेडिकल रिपोर्ट में पति फिट रहा तो दंपति साथ रहेगा। ऐसा न होने पर दोनों स्वेच्छा से अलग हो जाएंगे।

पत्नी को दिल्ली में साथ रखेगा पति 

मुरादाबाद। नारी उत्थान केंद्र में गुरुवार को एक पुराने विवाद में पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ। नारी उत्थान केंद्र प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि सैफनी निवासी युवती ने शिकायत की थी कि उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। उसका पति से विवाद चल था, जो दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों की शादी ढाई साल पहले हुई थी। युवती को दस माह का बच्चा भी है। गुरुवार को कांउसलर पूनम बंसल ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसिलिंग की। युवती ने बताया कि पति दिल्ली रहता है और उसके न रहने पर ससुराल में लोग प्रताड़ित करते हैं। उसने पति के साथ रहने की शर्त रखी। इस पर पति भी राजी हो गया। अब पति दिल्ली में किराये का मकान लेकर पत्नी और बच्चे को साथ रखेगा।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4