-->
जितना सोचते हैं उतनी बुरी नहीं है पुलिस

जितना सोचते हैं उतनी बुरी नहीं है पुलिस

जितना सोचते हैं उतनी बुरी नहीं है पुलिस

विनय कुमार मिश्र, गोरखपुर ब्यूरों।

पुलिस का नाम आते ही लोगों के दिमाग में खलनायक की छवि उभर आती है लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है।जी हाँ इस बात को चरितार्थ किया है गोरखपुर की पुलिस।खबर सुनकर पुलिस पर आपका विश्वास बढ़ जाएगा। प्राप्त खबर के अनुसार शास्त्री चौराहे पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह कांस्टेबल मिथिलेश कुमार कुमार ने रविवार को एक मिसाल पेश की।एक महिला का टूरिस्ट बैग शास्त्री चौक चौराहे पर लावारिस की हाल में पड़ा था। काफी खोजबीन के बाद कोई इस बैग का वारिस नहीं मिल रहा था। इन दोनों पुलिस वालों ने मिलकर उस महिला को खोज निकाला जिसका बैग था। महिला के मिल जाने पर बैग महिला के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के अनुसार बैंग में लाखों रुपए एवं जेवरात रखी हुई थी। बैग पाकर महिला के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।महिला की पहचान रेनू अग्रवाल  पत्नी  गजेंद्र अग्रवाल कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट के रुप में हुई।

0 Response to "जितना सोचते हैं उतनी बुरी नहीं है पुलिस"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4