
झामुमो में शामिल हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी
झामुमो में शामिल हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष
विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। गुरुवार को राजधानी रांची में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की। श्री मरांडी वर्तमान में बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। वे पहले सही पार्टी से नाराज चल रहे थे।
जानकारी हो कि लक्ष्मण गिलुवा से पहले श्री मरांडी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। अपने बेटे की शादी को लेकर हुए विवाद में उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से ही वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद ही पार्टी के खिलाफ बोलने लगे थे। बीते लोकसभा चुनाव में भी कई बार उन्होंने पार्टी पर निशाना साधा था। तमाम हालात को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया। हालांकि पूर्व से ही उनके वक्तव्य से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलेंगे।
0 Response to "झामुमो में शामिल हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी"
एक टिप्पणी भेजें