-->
जेल अदालत से चार कैदी रिहा

जेल अदालत से चार कैदी रिहा

मेदिनीनगर,पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में रविवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर  में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जेल अदालत का उदघाटन मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी निरुपम  कुमार ने द्वीप प्रजवल्लित कर की। व इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  निरुपम कुमार ने की। व संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार ने किया ।जेल अदालत में दोष स्वीकरोक्ति  बयान के आधार पर व सजा के अवधि पूरी करने पर चार लोगों को रिहा किया गया। रिहा किए गए लोगों में वशिष्ठ भुइयां, संजय  भुईया, गोवर्धन मिस्त्री ,व   मिथुन भुईया का नाम शामिल हैं।  इसमे बशिष्ठ भुइयां,संजय भुईया,व मिथुन भुईया का मामला मनोज कुमार न्यायिक  दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में चल रहा था। वही गोवर्धन मिस्त्री का मामला सतीश कुमार मुंडा न्याय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय  में चल रहा था इस मौके पर जेलर प्रमोद कुमार, रिमांड अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय, बीना मिश्रा , अनिल कुमार,  प्रितरंजन समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

0 Response to "जेल अदालत से चार कैदी रिहा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4