-->
JMM के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने थामा झारखंड विकास मोर्चा का दामन

JMM के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने थामा झारखंड विकास मोर्चा का दामन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व महेशपुर के पूर्व विधायक श्री सुफल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया।झाविमो ज़िलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ में अपने आवास में श्री सुफल मरांडी को पार्टी की सदस्यता प्रदान की।इसके पूर्व रांची केंद्रीय कार्यालय  में 12 नवम्बर को देर रात जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में श्री सुफल मरांडी ने केंद्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी से मुलाकात की थी।मौके पर श्री सुफल मरांडी ने कहा कि राज्य को श्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व की आवश्यकता है।झारखंड को बचाने के लिये बाबूलाल मरांडी ही एकमात्र विकल्प है।इस विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री सुफल मरांडी के आने से पार्टी और मजबूत हुई है।उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पाकुड़ ज़िले में झाविमो अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करेगी।

0 Response to "JMM के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने थामा झारखंड विकास मोर्चा का दामन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4