
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह बोले-25 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी
सोमवार, 23 दिसंबर 2019
झारखंड चुनाव 2019 की मतगणना के ताजा रुझानों से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी तो वहीं कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने ताजा रुझानों पर कहा है कि बीजेपी 25 सीटों पर सिमट जाएगी। एक न्यूज चैनल के लाइव डिबेट में वह बोल रहे थे। बता दें झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के आज परिणाम आएंगे, जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के रुझान में भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से झटका लगा है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने काफी मशक्कत के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
हालांकि, रुझानों में अब भी सीटों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।हालांकि, रुझानों में अब भी सीटों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह 11 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े के साथ 43 सीटों पर कायम है, वहीं बीजेपी 27 सीटों पर लीड कर रही है। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार आनी आज 8 बजे से होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।