
भाजपा महिला मोर्चा की पाकुड ईकाई की महिला कार्यकर्ता अपनी नारी सशक्तिकरण का परिचय देते हुए चला रही जनसंपर्क अभियान
भाजपा महिला मोर्चा की पाकुड ईकाई की महिला कार्यकर्ता अपनी नारी सशक्तिकरण का परिचय देते हुए भाजपा प्रत्याशी बेणी प्रसाद गुप्ता को विधानसभा चुनाव 2019 मे भारी मतो से विजय श्री दिलवाने के प्रति कटिबद्धता के मद्देनजर क्षेत्र मे सघन जनसंपर्क अभियान चला रही है । इसी के निमित्त भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा शबरी पाल के नेतृत्व मे पाकुड सदर के बडहरवा, नवीनगर, झिकरहाटी, लखनपुर, दादपुर व राजापुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र मे जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी बेणी प्रसाद गुप्ता के समर्थन मे लोगो से अधिक से अधिक संख्या मे वोट करने की अपील किया । इस सघन जनसंपर्क अभियान मे भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियो ने क्षेत्र मे ग्रामीणो के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजना का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को सही अर्थ मे गरीबो की सरकार बताया । ग्रामीण क्षेत्र के इस सघन जनसंपर्क अभियान मे भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा के अलावा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा शिखा देवी, लखनपुर की भाजपा नेत्री नियति साहा व बुल्टी सेन उपस्थित थे ।
0 Response to "भाजपा महिला मोर्चा की पाकुड ईकाई की महिला कार्यकर्ता अपनी नारी सशक्तिकरण का परिचय देते हुए चला रही जनसंपर्क अभियान"
एक टिप्पणी भेजें