
पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व।
पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व।
गोरखपुर/चौरी चौरा। जेबी महाजन डिग्री कॉलेज चौरी चौरा में पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका विषय पर प्राचार्य डॉक्टर कौशल्या की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।बुधवार को पर्यावरण संरक्षण में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कौशल्या ने कहा कि हमारे देश में वृक्ष,नदी, वायु,भूमि सभी को देवता मानकर पूजा की जाती है। हम उसके प्रति आशान्वित रहते हैं। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का परम कर्तव्य है। हम सीमित संसाधनों के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। इसी क्रम में डाक्टर जे के अस्थाना ने कहा कि पर्यावरण से ही हम अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रह सकते हैं। पर्यावरण अगर दूषित होता है तो हमारे स्वास्थ्य पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण संरक्षण में विद्यालय के छात्र-छात्राएं ने भी अपनी विचारधारा रखी। इस प्रतियोगिता में अंकिता सिंह प्रथम स्थान व महालक्ष्मी मौर्या द्वितीय स्थान एवं राहुल यादव एवं काजल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ महेंद्र पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉक्टर नषिमा सिंह डॉ.अनिल यादव डॉ गणेश दत्त शुक्ल भानु प्रताप सिंह सुमित सिंह राकेश मोहन सिंह अनूप कुमार गुप्ता चंद्रभान सिंह हेमन्त कुमार वर्मा सुनील सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं व स्टाफ गण मौजूद रहे।
0 Response to "पर्यावरण संरक्षण हम सबका दायित्व।"
एक टिप्पणी भेजें