
झारखंड में बीजेपी की हार पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष
सोमवार, 23 दिसंबर 2019
झारखंड में बीजेपी की हार के बाद विपक्ष ने कांंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश को बताना चाहिए कि वह छात्रों की आवाज क्यों दबा रहे है और उन्हें नौकरी क्यों नहीं मिल रही है। हमारे दुश्मन जो नहीं कर सके, वह अब नरेन्द्र मोदी हमारी तरक्की रोकने के लिए कर रहे हैं।
राजघाट पर राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा: आप रोजगार दे नही सके और अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, यही कारण है कि आप नफरत के पीछे छिप रहे हैं। देश आपको संविधान पर हमला नहीं करने देगा, 'भारत माता की आवाज नहीं दबाने देगा।
राजघाट पर राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा: आप रोजगार दे नही सके और अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, यही कारण है कि आप नफरत के पीछे छिप रहे हैं। देश आपको संविधान पर हमला नहीं करने देगा, 'भारत माता की आवाज नहीं दबाने देगा।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर आप छात्रों को, प्रेस वालों और ज्यूडिशरी पर दवाब डालने की कोशिश करोगे तो भारत माता आपको जवाब देंगी। सभी समझ रहे हैं मोदी जी को सिर्फ नफरत फैलाने आती है। इस देश की जनता भारत मां की आवाज इस देश पर आक्रमण करने नहीं देगी। आपको इस देश को बांटने नहीं देगी। यह संविधान सभी धर्म के लोगों ने मिलकर बनाया था. सभी धर्मों के लोगों की आवाज इस संविधान में है. आप इस संविधान पर हमला नहीं कर सकते हैं।
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप देश को बताइये की हमारी ग्रोथ रेट 9 से 4 परसेंट पर कैसे आई गई? उन्होंने कहा कि युवाओं को बताइये कि उन्हें रोजगार क्यों नहीं दे पा रहे हो आप?
अरविंद केजरीवाल ने भी दिखाए तेवर
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम एनआरसी और सीएए के खिलाफ एक फैसले के रूप में दिखाई देते है। तो वहीं पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा अजेय नहीं, विपक्षी दल साथ आएं।
झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''महाराष्ट्र में झटका लगा, हरियाणा में झटका लगा और झारखंड में पराजय मिली। 2019 में यह भाजपा की कहानी है।
उधर, चेन्नई में उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ द्रमुक के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, ''हम झारखंड की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इतना बड़ा बहुमत दिया है।
बता दें ऐन चुनावों के बीच नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में हिंसक विरोध हो रहे थे। इसको लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। जहां तक झारखंड की हार का सवाल है तो भाजपा के हाथ से निकलते राज्यों में भी शामिल होने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी की हिस्सेदारी अब देश के मात्र 35 प्रतिशत हिस्से पर रह गयी है जबकि 2017 में पूरी हिंदी भाषी पट्टी पर शासन के साथ 71 प्रतिशत हिस्से पर उसका नियंत्रण था।
वहीं प्रशांत भूषण ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुएक ट्वीट किया कि मोदी ने ह्यूस्टन में एनआरआई के वोट से तो जीत हासिल कर ली पर झारखंड ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया।