-->
अविलंब बने ओवरब्रिज, आम जनमानस के साथ व्यापारियों का हो रहा है नुकसान।

अविलंब बने ओवरब्रिज, आम जनमानस के साथ व्यापारियों का हो रहा है नुकसान।

विनय कुमार मिश्र, गोरखपुर ब्यूरों। चौरी चौरा रेलवे स्टेशन के भोपा बाजार 147 बी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग जोर पकडने लगी है।गोरखपुर चैंबर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर एक  पत्रक देकर ओवरब्रिज बनवाने की प्रभावी पहल करने की मांग की है। मालुम हो कि ओवरब्रिज की माँग हेतु अखिल भारतीय उधोग ब्यापार मंडल के तहसील प्रभारी  भुवनपति निराला के द्वारा हस्ताक्षर अभियान के साथ उक्त प्रकरण से निजात दिलाने के लिए एक मुहीम भी छेड रखी है।वही  सिंघानिया ने कहा कि भोपा बाजार के क्रॉसिंग बंद होने से इस भागम भाग जिंदगी  में बेवजह लोगों  का काफी समय जाम के कारण बर्बाद होता है। यहाँ तक की तत्काल सेवा की जरूरत में आने जाने वाले एम्बुलेंस भी जाम की शिकार होती है जिससे समय से इलाज न हो पाने के कारण असमय लोग  मौत के शिकार हो रहे है।वहीं मुंडेरा बाजार के ब्यापारियों का ब्यापार दिन प्रतिदिन  धराशाही हो रहा है जो शासन व प्रशासन की मंशा  के विरुद्ध  है। सिंघानिया ने माननीय मुख्यमंत्री जी से शासन व प्रशासन के मंशा के अनुरूप  भोपा बाजार 147 बी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण अति शीघ्र कराने की गुहार लगाई  है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी संबंधित समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर भुवनपति निराला नवनीत मोदनवाल अंजुन राजभर गुलजारी यादव अमितवैश्य आदि मौजूद थे l

0 Response to "अविलंब बने ओवरब्रिज, आम जनमानस के साथ व्यापारियों का हो रहा है नुकसान। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4