-->
JHARKHAND ELECTION: कल खुलेगा भाग्य का पिटारा प्रत्याशीयो की बढी धडकने

JHARKHAND ELECTION: कल खुलेगा भाग्य का पिटारा प्रत्याशीयो की बढी धडकने

रांची झारखंड

कल खुलेगा भाग्य का पिटारा प्रत्याशीयो की बढी धडकने

एग्जिट पोल को किसी ने सहारा तो किसी ने बकवास बताया

एग्जिट पोल में कुछ ऐसा डराया की सभी हो गये आशंकित कौन अपनी सीट बचा पाने में होंगे सफल कौन होंगे असफल

विजय कुमार शर्मा बिहार

सोमवार को झारखंड विधानसभा के नतीजे आएंगे इसके पूर्व
एग्जिट पोल के नतीजे ने सभी इस कदर डरा और सामा दिया है कि जीत का दावा करने वाले फिर से अपनी चुनावी आंकड़ों को निकाल कर जोड़ घटाव करने लगे हैं।महागठबंधन एवं सहयोगी दलों ने इसकी सहारना करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनाना चाहिए।जबकि भाजपा के लोगों ने इसे बकवास बताते हुए 23 दिसंबर को इंतजार करने की सलाह दी है।एवं झारखंड में भाजपा की सरकार बनने की बात कही है।कांग्रेस नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि झारखंड की जनता रघुवर सरकार को नकार दिया है। झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी और बेरमो में राजेंद्र प्रसाद सिंह का जितना तय है।16 वीं लोकसभा सांसद रविंद्र पांडे ने कहा कि झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। गिरिडीह क्षेत्र के सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी की जीत होगी।सोमवार को रिजल्ट आने के बाद पाँच वर्ष का राजनीतिक दृश्य इससे तय होना है।एवं क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह विधायक जगन्नाथ विधायक पूर्व मंत्री मथुरा महतो पूर्व सांसद के पुत्र विक्रम पांडे पूर्व मंत्री अमर बाउरी,राज सिन्हा बिरंचि नारायण,योगेश्वर महतो बाटुल,विधायक बबीता देवी आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो, कांग्रेस प्रत्याशी स्वेता सिंह प्रत्याशी विधायक के जीत की राह में कीले रख दी है।जिनमें कोई लहूलुहान होकर उसमें फंस कर रहता है।और कौन गिरते पडते आगे मंजिल तक बढ़ पाता है।इसे जानने की उत्सुकता वोटरों में भी है।प्रत्याशी मे भी इसे लेकर बेचैन है।तो प्रत्याशी की ओर से भी जीत के मानते हुए जुलूस की तैयारी की गई है।वैसे बेरमो मे कांग्रेस और भाजपा में सीधे टक्कर है।गोमिया में आजसू और झामुमो वहीं भाजपा में डुमरी में आजसू गिरिडीह से भाजपा और झामुमो टुंडी में झामुमो और भाजपा बाघमारा में कांग्रेस और भाजपा वहीं चंदनक्यारी मे औरभाजपा और आजसू मे संभावना दिख रही है।कडे़ सुरक्षा के बीच में ईवीएम रखा हुआ है।23 के मतगणना के बाद सभी के भाग्य का फैसला हो जायेगा।

0 Response to "JHARKHAND ELECTION: कल खुलेगा भाग्य का पिटारा प्रत्याशीयो की बढी धडकने"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4