
रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, बीजेपी को झटका, जानें कौन कितने पर आगे
सोमवार, 23 दिसंबर 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के आज परिणाम आएंगे, जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के रुझान में भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से झटका लगा है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने काफी मशक्कत के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, रुझानों में अब भी सीटों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह 11 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े के साथ 43 सीटों पर कायम है, वहीं बीजेपी 27 सीटों पर लीड कर रही है। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार आनी आज 8 बजे से होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं नतीजों के सारे लाइव अपडेट्स...
- झारखंड चुनाव: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम आगे
बहरागोड़ा विस में दूसरे चक्र की मतगणना के बाद झामुमो के समीर मोहंती 10,188 मत पाकर आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी 7358 वोट पाकर दूसरे स्थान पर जबकि भाजपा के मुची राम बाउरी 5972 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
बहरागोड़ा विस में दूसरे चक्र की मतगणना के बाद झामुमो के समीर मोहंती 10,188 मत पाकर आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी 7358 वोट पाकर दूसरे स्थान पर जबकि भाजपा के मुची राम बाउरी 5972 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
-झारखंड चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
JMM-कांग्रेस गठबंधन- 42
बीजेपी-27
- रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, बीजेपी पिछड़ी
बीजेपी-28
जएमएम-कांग्रेस गठबंधन-42
-बहुमत मार्क पर पहुंचा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन
बीजेपी- 30
जेएमएम+- 41
कांग्रेस- 13
आरजेडी- 4
जेएमएम- 24
जेएमएम+- 41
कांग्रेस- 13
आरजेडी- 4
जेएमएम- 24
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन एक बार फिर बहुमत मार्क पर पहुंच गया है।
जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन-41
बीजेपी-30
- जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से रघुवर आगे, बरहेट से सोरेन आगे, दुमका से पीछे
झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं।
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: बहुमत का आंकड़ा छूने के बाद जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन एक बार फिर से पिछड़ गया है। हालांकि, वह बीजेपी से आगे हैं। अब तक के रुझानों के नतीजे-
बीजेपी- 31
जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन-39
- चक्रधरपुर विधानसभा सीट के नतीजे:
सुखराम उरांव (जेएमएम)- 2959
सुखराम उरांव (जेएमएम)- 2959
लक्षमण गिलुव (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)- 998
- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे: दुमका विधानसभा सीट पर अब तक कौन कितने वोटों से आगे
6329 मतों से बीजेपी आगे...
डॉ. लुईस मरांडी (बीजेपी) : 9821
हेमंत सोरेन (जेएमएम) : 3492
हेमंत सोरेन (जेएमएम) : 3492
- मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे चल रहे हैं
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुवर दास 342 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरयू राय को 3811 मत मिले हैं। झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को 1041 और कांग्रेस के गौरव बल्लभ को मात्र 435 वोट मिले हैं।
-झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: JMM-कांग्रेस गठबंधन बहुमत मार्क पर, बीजेपी पिछड़ी
बीजेपी-29
जेएमएम-कांग्रेस-41
- झारखंड के दुमका से हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं
-जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे, एक पर पीछे
झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं, वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं जबकि दुमका सीट से वह भाजपा की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी।
-पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, मंझगांव, चक्रधरपुर में झामुमो आगे, जगन्नाथपुर में कांग्रेस और मनोहरपुर में भाजपा आगे चल रही है।
-बोरियो व बरहेट से झामुमो आगे। बाघमारा विधान सभा से ढुलू महतो आगे। 700 वोट से झरिया विस सीट से कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह आगे।
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 9.25 तक के रुझानों में फिर घटीं बीजेपी की सीटें
बीजेपी-31
जेएमएम- 40
बीजेपी-31
जेएमएम- 40
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानों में फिर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे, बीजेपी एक सीट से पीछे चल रही
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानों में फिर आया ट्विस्ट, JMM-कांग्रेस गठबंधन को बीजेपी ने पछाड़ा
-प्रथम राउंड मे गोड्डा विधानसभा सीट पर राजद के संजय प्रसाद यादव, भाजपा के अमित कुमार मंडल से 3265 वोट से आगे।
-पाकुड़ विधानसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम आगे चल रहे हैं।
-सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा की झामुमो प्रत्याशी सविता महतो पोस्टल वोटों की गिनती में आगे चल रही हैं।
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे:
बीजेपी-28
जेएमएम गठबंधन- 38
बीजेपी-28
जेएमएम गठबंधन- 38
-झारखंड चुनाव परिणाम 2019 लाइव: रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस को बढ़त, रघुवर दास, हेमंत सोरेन, सुदेश महतो आगे, सरयू राय पीछे
-जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं।
-झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.35 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-21
जेएमएम गठबंधन- 40
बीजेपी-21
जेएमएम गठबंधन- 40
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.30 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-17
जेएमएम गठबंधन-37
बीजेपी-17
जेएमएम गठबंधन-37
- झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: अब तक के रुझानों में बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं जेएमएम 24 सीटों पर लीड कर रही है।