-->
अधेड़ की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अधेड़ की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

पलामू झारखंड

विजय कुमार शर्मा

मेदिनीनगर// पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विषयपुर गांव से सटे हगणि जंगल में एक अधेड़ की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। अधेड़ की पहचान बन्धु सिंह खरवार (52) के रूप में हुई है। बन्धु सिंह खरवार 24 घंटे से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच आज हगणि जंगल से खून से लथपथ बंधु सिंह खरवार का शव बरामद किया गया।

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

मृतक के पुत्र रामपुकार सिंह ने अपने ही गोतिया पर हत्या का आरोप लगाया है। रामपुकार ने पुलिस को बताया है कि उसके गोतिया के लोगों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी कारण उसके पिता की हत्या की गयी है। बन्धु सिंह बुधवार की सुबह में मवेशियों को लेकर हगणि जंगल में गए हुए थे। शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन किया गया, परन्तु कुछ पता नहीं चला। उसके बाद गुरूवार को परिजन जंगल की ओर खोजने के लिए गए। जंगल में बन्धु सिंह का शव बरामद हुआ। छत्तरपुर पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेने के बाद थाना लायी और अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में भेज दिया। थाना प्रभारी बासुदेव मुंडा ने बताया कि बुधं सिंह खरवार की हत्या की गयी है। हत्या किस कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि बंधु सिंह खरवार को क्यों मारा गया।

0 Response to "अधेड़ की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4