-->
यूपी में दिख रहा जनता कर्फ्यू का असर, सीएम बोले- आगे भी रहें इसके लिए तैयार

यूपी में दिख रहा जनता कर्फ्यू का असर, सीएम बोले- आगे भी रहें इसके लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित तमाम शहरों में रविवार सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। गोरखपुर, रायबरेली, आजमगढ़, गोंडा, बहराइच, कानपुर, बरेली और झांसी सहित तमाम जिलों से मिल रही खबरों के मुताबिक जनता कर्फ्यू का पूरा असर है और लोग अपने घरों में ही बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें और बाजार पूरी तरह बंद है। आज रविवार है, सरकारी कार्यालय पहले से बंद हैं। मगर, जो संस्थाएं रविवार को सेवाएं देती हैं उन्होंने भी रविवार को सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसमें मेट्रो, मॉल और बड़े बाजार तक शामिल हैं।
Live Updates:
10:15 AM : साहित्य नगरी उन्नाव में हर किसी ने सुबह से ही जनता कर्फ्यू का समर्थन बढ़ चढ़कर किया। शहर से लेकर गांव तक हजारों घरों के दरवाजे नहीं खुले।
10:00 AM : बरेली जक्शन पर टिकट और रिजर्वेशन काउंटर खाली पड़े।
9:55 AM  : कोरोना से लड़ाई के लिए एकजुट नजर आए बागपत के लोग। समूचे जिले की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानों से लेकर पैट्रोल पंप तक बंद पड़े है।
9:50 AM  : मुरादाबाद में प्रधानमंत्री के आवाहन पर जनता कर्फ्यू लोग घरों से नहीं निकले। तमाम लोगों ने तो परिवार के साथ पार्टी की और गेम खेले। प्रमुख चौराहे जो सुबह से ही भीड़ से भर जाते थे वहां सन्नाटा पसरा रहा।
9:45 AM : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी जनता कर्फ्यू के लिए तैयार रहें. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 27 में से 11 मरीज ठीक हुए हैं।

9:40 AM - शामली में सुबह से गुलजार रहने वाली सड़कों पर पसरा सन्नाटा। जनता कफ्र्यू को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद। जगह-जगह नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान जारी। बाजार पूरी तरह हैं बंद।
9:35 AM - बुलंदशहर में जनता कर्फ्यू का बुलंद असर देखने को मिला। सुबह से ही लोग घरों में रहे। नगर के प्रमुख राजे बाबू पार्क, यमुनापुरम, टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोई भी मॉर्निंग वॉक करने नहीं पहुंचा, ना ही कोई खिलाड़ी खेलने आया।
9:30 AM - मेरठ में बेवजह घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया।
9:20 AM - बरेली में जनता कर्फ्यू के दौरान नजर आया लॉक डाउन का नजारा।
9:15 AM - आगरा में सवारी न मिलने से लोग परेशान भी बहुत हुए। महाराष्ट्र के शोलापुर से आये ये लोग वाटर वर्क्स पर खड़े थे। इन्हें फिरोजाबाद जाना था। पुल पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वाहन नहीं मिले।
9:00 AM - लखनऊ में दिखा रहा जनता कर्फ्यू का असर, पालिटेक्निक चौराहे पर सन्नाटा।
8:45 AM - कानपुर में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, सड़कों पर सन्नाटा, लोग घरों में कैद।
8:30 AM - फतेहपुर और फर्रुखाबाद: बाजार, स्टेशन, पेट्रोल पंप, सड़कें, पार्क सब खाली, केवल दूध ब्रेड मिले।


Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4